Loading Now
×

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में सनराइज ने विनर को 180 रन से हराया। 

कैमूर:  जिला सीनियर क्रिकेट लीग का नौवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में सनराइज क्रिकेट क्लब और विनर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें सनराइज क्रिकेट क्लब ने विनर क्रिकेट क्लब को 180 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।

सुबह सनराइज सी. सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज की टीम 34.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाई जिसमें मोहम्मद फैजान ने शानदार अर्धशतक जमाया इसके अलावा रिषभ राज ने 43 रन, अनुभव सिंह ने 34 रन, सूर्यांश तिवारी ने 32 रन,उत्सव आनंद ने 18 रन,सौरव मिश्रा ने 16 रन और विकास पटेल व आर्यन पटेल ने 13-13 रन की पारी खेली । विनर की ओर से माखन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, इसके अलावा अमृत चौबे और अर्जुन चौबे ने 2-2 विकेट प्राप्त किया ।

विनर की टीम 240 रनों के विशाल लक्ष्य और सनराइज की कसी हुई गेंदबाजी के दबाव में 17.4 ओवर में मात्र 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें देवव्रत ने 22 रन और अजय सिंह ने 19 रन बनाए शेष बल्लेबाज दहाई की रन संख्या भी पार ना कर सके, सनराइज की ओर से अभिमन्यु सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत कुल 6 विकेट चटकाए इसके अलावा लालू ने 2 तथा विकास पटेल व आर्यन पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

अभिमन्यु सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के उपाध्यक्ष इनोक राय दास ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अंशू आर्या तथा स्कोरिंग अंश अरमान ने किया।मंगलवार को भारतीय दीव क्रिकेट क्लब का मुकाबला प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी से होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment