पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी व इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज विजयी
ईस्ट चम्पारण : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व. प्रदीप नंदन शर्मा स्मृति जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन ग्रुप-बी के मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी ने राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से व इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज ने नेहरु क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-2 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी ने मनीष के 29 रन व देवराज के 23 रन की पारी के बदौलत 92/10(26.5) स्कोर खड़ा किया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी के गेंदबाज अब्दुल ने 4 विकेट व आयुष ने 2 विकेट लिए।

जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी की टीम सिद्धार्थ के 41 रन व राफे की 31 रन की पारी के बदौलत 93/3(12.1) का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज विकास व प्रशांत ने 1-1 विकेट लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी के खिलाड़ी सिद्धार्थ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में अभिषेक कुमार छोटू व इब्राहीम लोधी रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः विवेक कुमार व फैसल गनी रहे।
वही ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए नेहरू क्रिकेट एकेडमी ने ऋषभ के 38 रन व राज के 24 रन के बदौलत 119/10(30) स्कोर खड़ा किया। इंडियन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज शाहिद व रौनक ने 2-2 विकेट लिया।जवाब में इंडियन क्रिकेट एकेडमी की टीम मैन ऑफ द मैच रौनक के 59 रन की पारी के बदौलत 120/5(21) का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। नेहरू क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज प्रियांशु व रिषु ने 1-1 विकेट लिया।मैच में अम्पायर की भूमिका में राजीव झा व कुमार राज रहे।वही स्कोरर की भूमिका में प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार छोटू रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि “ए” डिवीजन से इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज, एम जे के सुगौली व क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ मोतिहारी ने सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है।चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला नेट रन के आधार पर होगा।
मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment