Loading Now
×

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में लगान क्रिकेट क्लब 52 रनो से जीता

जहानाबाद : सीनियर डिस्ट्रिक  क्रिकेट लीग में आज का मैच इमर्जिंग क्रिकेट क्लब और  लगान क्लब के बीच  खेला गया। लगान  के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले  बैटिंग का फैसला किया ।

35 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन  बनाए। जिसमें में अभिषेक कुमार ने 54 रनों की  पारी खेला और विनीत रावत ने भी 50   रन बनाए।प्रतीक ने भी 32 रनों का योगदान दिया।इमर्जिंग   क्लब की ओर से अविनाश ने 4 विकेट, और अन्य , विकाश , पीयूष ,युवराज ने एक एक विकेट हासिल किया।

जवाब में रनों की पीछा करने उतरी  इमर्जिंग क्लब की टीम 29 ओवर  में ही सभी विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई जिसमें गौरव कुमार 53 रन और समीर 26 रन का योगदान दिया।लगान क्लब की तरफ से प्रिंस ठाकुर 4 विकेट, विनीत रावत ने 3 विकेट और विकाश , अमन शर्मा ने एक एक 2 हासिल किया

विनीत रावत के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें  जहानाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विश्वास सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।कल का मैच पी के इलेवन और आर सी सी के बीच सुबह 8 बजे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment