Loading Now
×

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग के रोमांचक मैच में कमलाकर जीता। 

कैमूर :  जिला सीनियर क्रिकेट लीग का बारहवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कमलाकर क्रिकेट क्लब और मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें कमलाकर क्रिकेट क्लब ने मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब को करीबी मुकाबले में 11 रनो से हरा दिया।

सुबह मां मुंडेश्वरी सी. सी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, बैंटिंग के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कमलाकर की टीम 34.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाई जिसमें शशांक उपाध्याय ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 57 रन, आदर्श सिंह ने 32 रन, विशाल कुमार ने 29 रन, अभिषेक सिंह ने 25 रन,और भरत कुमार ने 13 रन की पारी खेली । मां मुंडेश्वरी की ओर से निशांत सिंह,अनुज राज सिंह और गौरव सिंह ने 2-2 विकेट झटके और धनेश चौहान ने 1 विकेट प्राप्त किया ।

मां मुंडेश्वरी की टीम 194 रनों के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी और लक्ष्य के बेहद नजदीक पहुंच कर 11 रन पिछे रह गई और 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी। जिसमें राॅबिन यादव ने धैर्यपूर्वक खेलते 50 रन, अजयवीर सिंह 29 रन,विनय कुमार 23 रन, चंद्रजीत यादव 19 रन, अभिमन्यु 18 और धनेश चौहान ने 13 रन बनाए, कमलाकर की ओर से गेंदबाजी में आदर्श सिंह ने 3 विकेट, विशाल दास ने 2 विकेट तथा विकास सिंह व सौरव सिंह ने 1-1विकेट प्राप्त किया।

आदर्श सिंह को शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग आर्यन पटेल ने किया।

शुक्रवार को जगजीवन स्टेडियम,भभुआ स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब से और महाराणा प्रताप कालेज में कुदरा क्रिकेट क्लब का मुकाबला विनर क्रिकेट क्लब से होगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment