Loading Now
×

बीसीए मेंस सीनियर वनडे क्रिकेट में गया ने शेखपुरा को हराया

नालंदा : नालंदा के एकंगरसराय खेल मैदान मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित डोमेस्टिक मेंस सीनियर वनडे क्रिकेट का आज उद्घाटन मैच गया बनाम शेखपुरा के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन शेखपुरा जिला क्रिकेट संघ के सचिव गंगा प्रसाद यादव द्वारा किया गया।

टॉस जीतकर शेखपुरा ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59 ओवर मे 9 विकेट खोकर 344 रन बनाए।जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा पूरी टीम 38.3 ओवर मे 237 रन ही बना सकी।

संक्षिप्त स्कोर : 

गया : गौतम 111 (123), अभिषेक 101(89), निक्कू 46(17)।नवाज़ खान 8-79-3, रश्मिकांत 10-56-2, मो सत्तार 10-1-57-1

शेखपुरा : अंकुश राज 72(35), वीर अभिमन्यु 50(88), अमरजीत, 32(33)। निक्कू 7.3-1-43-3, अभिषेक 7-49-2, गौतम 5-29-2

इस मौके पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव गोपाल सिंह, संतोष पांडेय, हैदर अली, परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, बिक्रम, क्षितिज, अंकित, मुन्ना, सूरज, इत्यादि मौजूद रहे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment