Loading Now
×

पृथ्वीराज के शानदार 152 रनों की पारी से बेगूसराय ने खगड़िया को 3 विकेट से पराजित किया।

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला खगड़िया और बेगूसराय के बीच खेला गया जिसमें खगड़िया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए खगड़िया की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 249 रन बनाएं खगड़िया की ओर से विश्वप्रिया 72 रन गोलू ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए बेगूसराय की ओर अतुल प्रकाश विकेट और अनिकेत झा ने 2- 2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम ने 44 ओवर में 7 विकेट खोकर 250 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बेगूसराय की ओर से पृथ्वी राज ने 152 रन बनाए और कप्तान दानिश अलम ने 41 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते हुए खगड़िया की ओर से सचिन ने 4 विकेट और कुंदन निषाद ने 1 विकेट प्राप्त किए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पृथ्वी राज को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा बेगूसराय जिला के कृष्ण के अध्यक्ष सुनील कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और दिलीप झा थे।

ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। 7 मार्च को अगला मुकाबला समस्तीपुर और खगड़िया के बीच खेला जाएगा। आज के मैच का उद्घाटन करता बेगूसराय की महापौर पिंकी देवी और पूर्व महापौर संजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस मैच का उद्घाटन किया और वही इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन भी किया।

Post Comment