Loading Now
×

होली मिलन क्रिकेट : अलंकृत शरण के शानदार आलराउंडर प्रदर्शन से बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी जीता

पटना : बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी द्वारा आयोजित होली मिलन के शुभ अवसर पर बी पी सी ए अंडर-14 और एस के पी अंडर-14 टीम के बीच एक 30-30 ओवर का एक प्रदर्शनी मैच खेला गया!

बी पी सी ए अंडर-14 के अलंकृत शरण के शानदार आलराउंडर खेल (5 विकेट और 23 रनों) के बदौलत एस के पी अंडर-14 की टीम को 94 रनों से पराजित किया!

बी पी सी ए अंडर-14 की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया!बी पी सी ए की टीम कप्तान सम्राट देव सिंह के 34 रन, अलंकृत शरण के 23 रन,शुभम के 21 और अरिहन सहाय के 20 रनों की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रनों का बड़ा लक्ष्य बनाया !एस के पी अंडर-14 की ओर से गेंदबाजी करते हुए नैतिक अर्णव,अंकुश सोनी और अबु सफल ने 2-2 विकेट प्रपात किये!

अक्षय का पीछा करते हुए एस के पी की टीम अलंकृत के शानदार स्पिन गेंदबाजी (5 विकेट) के आगे टिक नहीं सकी पूरी टीम 96 रन बनाकर आलआउट हो गई!

एस के पी की ओर से विश्वजीत ने 13 रन, विकेट कीपर बल्लेबाज रक्षित सिंह नें 10 रन और स्वजित ओम नें 9 रनो का योगदान दिया!बी पी सी ए के लिए गेंदबाजी करते हुए अलंकृत शरण ने 5 विकेट और अरवअरविन्द, आर्यन रावत और आयुष कुमार ने 1-1 विकेट प्रपात किया!

विजेता टीम के अलंकृत शरण को शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया!

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment