Loading Now
×

सद्भावना कप एकदिवसीय फाइनल क्रिकेट मैच में आरआईटी चैंपियंस विजेता

पटना, 10 मार्च। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) में सोमवार यानी 10 मार्च को खेले गए सद्भावना कप एकदिवसीय फाइनल क्रिकेट मैच में आरआईटी चैंपियंस ने जीएनआईओटी ब्लास्टर को 73 रन से पराजित किया।

टॉस जीएनआईओटी ब्लास्टर ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। आरआईटी चैंपियंस ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 रन बनाये। आर्यन ने 112 रन की पारी खेली। सामर्थ ने 38, अगस्त्या ने 29 रन बनाये। उज्ज्वल ने 39 रन देकर 1 और आशीष ने 43 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में जीएनआईओटी ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। समर ने 72 रन की पारी खेली। आयुष्मान ने 50 रन बनाये। विराट ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment