BCA वनडे क्रिकेट : दरभंगा ने मधुबनी को हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच आज जो कि मधुबनी बनाम दरभंगा के बीच खेला गया । जिसमें दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।
वही मधुबनी पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.2 ओवर मे सभी विकेट खोकर 90 रनों का लक्ष्य रखा । मधुबनी के तरफ से आदित्य ने 36 तथा सरोज ने 21 रनों का योगदान दिया ।दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मयंक और मनीष ने 3-3 तथा त्रिपुरारी 2 और सुभाष ने 1 विकेट प्राप्त किया ।

जवाब में उतरी दरभंगा की टीम महज 24.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। दरभंगा के तरफ से बल्लेबाज अल्तमिश ने 23 तथा आयुष लोहारुका ने 21 रनों का योगदान दिया । मधुबनी की तरफ से गेंदबाज आदित्य ने 3 तथा आयुष ने 1 विकेट प्राप्त किया ।
वही दरभंगा ने इस मैच को 6विकेट से जीत लिया । आज के मैंन ऑफ द मैच दरभंगा के मयंक को दिया गया ।मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, एस डी सी ए के सचिव ज्ञान प्रकाश ,पंकज कुमार सिंह,अखिलेश सिंह तथा विवेक मिश्रा मौजूद थे । अंपायर वेदप्रकाश और आशुतोष,स्कोरर रोहित और नीरज मौजूद थे । 12/03/2025 को कल दरभंगा बनाम शिवहर के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment