Loading Now
×

BCA वनडे क्रिकेट : भागलपुर ने लखीसराय को 92 रनो से हराया

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंगिका जोन अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी (2025-26) । आज का मुकाबला 50 ओवर का भागलपुर वर्सेस लखीसराय के बीच खेला गया ।

लखीसराय ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर की टीम ने 49.5 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 198 रन ही बना पाई । बल्लेबाजी में भागलपुर की ओर से बासुकीनाथ ने 98 रन ( 13*4,1*6) , सचिन भारद्वाज ने 22 रन और अमन सिंह ने 19 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी में लखीसराय की ओर से अभिषेक ने 3 विकेट , रवि विनोद ने 2 विकेट और प्रणय ने 1 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने 29 ओवर में 106 रानी बन पाई और मैच को हार गई । लखीसराय की ओर से बल्लेबाजी में रवि विनोद ने 55 रन , और श्रीनिवास ने 13 रन का योगदान दिया । भागलपुर के सारे गेंदबाजी सचिन कुमार ने 4 विकेट , भानु दो विकेट और अंकुश ने दो विकेट चटकाए । और इस तरह भागलपुर यह मैच 92 रन से जीत गई ।

मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के एमडी शाहिद अख्तर ( मधुबनी )और अमरेंद्र पांडे ( मधुबनी ) थे । स्कोरिंग के भूमिका मे बीसीए पैनल के अंकित अमृत राज और शिवम कुमार थे । कल 12 मार्च मंगलवार को बांका और मुंगेर के बीच 9:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा , बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, डॉ विश्वनाथ, टीम फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अर्जुन कुमार , बीसीए ऑब्जर्वर मोहम्मद रहमतुल्लाह, डॉक्टर बैद्यनाथ मिश्रा ,सचिव प्रो मनोज कुमार, मो मेहताब मेहंदी, करूण सिंह आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment