BCA वनडे क्रिकेट : अभिषेक बाबू के शानदार शतक से पूर्णिया ने किशनगंज को हराया
पूर्णिया : विद्या विहार विद्यालय परिसर के स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोशिएशन द्वारा प्रायोजित इंटर डिस्ट्रिक सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सीमांचल जोन का सातवां मुकाबला पूर्णिया एवं किशनगंज के बीच खेला गया जिसमें पूर्णिया ने बड़े अंतर से किशनगंज को हराया।
पूर्णिया टीम के कप्तान अभिषेक चौधरी के टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया एवं पूर्णिया की टीम ने अभिषेक बाबू के शानदार शतक नितिन के अर्धशतक अभिषेक चौधरी के 47 और भास्कर दुबे के 27 रनों की बदौलत 48.5 ओवर में 351 रन बनाया एवं किशनगंज की टीम को 352 रनों का लक्ष्य दिया किशनगंज की ओर से गेंदबाजी में मणिशंकर ने 4,मो एनाम ने 3 एवं आकाश ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और पूरी टीम मात्र 78 रनों पर सिमट गई, किशनगंज के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए , पूर्णिया की तरफ से वाचस्पति ने 2 शकलेन ने 3 आमिर ने 3 एवं भास्कर दुबे ने 2 विकेट हासिल किया इस तरह से पूर्णिया ने किशनगंज को 273 रनों से हरा दिया इस टूर्नामेंट में पूर्णिया की टीम अभी तक अजेय रही है।
पूर्णिया टीम के खिलाड़ी अभिषेक बाबू को शानदार शतक लगाने के लिए मेन ऑफ दी मैच चुना गया।
मैच में निर्णायक की भूमिका
मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील कुमार सिंह पटना एवं अभय कुमार भागलपुर थे स्कोरर सचिन भारती मनीष कुमार थे। वहीं पूर्णिया डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोशिएशन के सेक्रेट्री गौतम चौधरी, बी आर एल के कन्वेनर राजेश बैठा मैदान पर सक्रिय भूमिका में नजर आए।



Post Comment