Loading Now
×

BCA वनडे क्रिकेट : भोजपुर में बक्सर को 243 रनों के विशाल अंतर से हराया 

भोजपुर : बिहार क्रिकेट संघ एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सीनियर हेमंत ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवे मैच में आज भोजपुर जिला का मुकाबला बक्सर जिला के साथ प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 333 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भोजपुर की तरफ से प्रकाश ने सर्वाधिक 76 रन, अंकित राज ने 75 रन, ह्रदया ने 51 रन, वरुण ने 19 रन, परमजीत ने 31 रन, कुणाल ने नाबाद 33 रन एवं अंकित सिंह ने 22 रनों का योगदान किया। बक्सर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जय ने सर्वाधिक तीन विकेट, प्रकाश एवं अमितोष ने एक-एक विकेट लिया।

333 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की पूरी टीम 21 ओवर में मात्र 90 रन बनाकर आउट हो गई ।बक्सर की तरफ से अरुण ने सर्वाधिक 27 रन, चंदन ने 20 रन एवं सौरभ ने 17 रनों का योगदान किया ।भोजपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक यथार्थ ने सर्वाधिक चार विकेट ,अंकित एवं परमजीत ने दो-दो विकेट तथा समरेश को एक विकेट मिला। इस प्रकार भोजपुर ने यह मैच 243 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच भोजपुर के तेज गेंदबाज विवेक यथार्थ रहे जिन्हें इरास्तुति कंपनी की तरफ से मोमेंटो देकर अंपायर द्वारा सम्मानित किया गया ।आज के मैच के अंपायर बिहार स्टेट पैनल के नीरज एवं दीपक थे ,स्कोरिंग प्रियांशु एवं मोहम्मद शाहबाज ने की। पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबो के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी, भूतपूर्व सीनियर खिलाड़ी राकेश सिंह, विनोद दुबे, लीग संयोजक आकाश कुमार उपस्थित थे|

लगातार 10 दिनों से चल रहे अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू)ने दी|

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment