Loading Now
×

बीसीए अंडर -23 के सेंट्रल जोन के उद्घाटन मुकाबले में समस्तीपुर ने सुपौल को 9 विकेट से पराजित किया।

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का उद्घाटन मुकाबला सुपौल और समस्तीपुर के बीच खेला गया जिसमें सुपौल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल की टीम 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाएं सुपौल की ओर से अर्णव आर्यन 34 रन साहिल आनंद ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर की ओर से अभिनव बालमुकुंद ने 4 विकेट और फिरोज अफजल ने 3 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम 10 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।समस्तीपुर की ओर से सारस्वत वत्स ने 49 रन बनाए और आलम ने 18 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते हुए सुपौल की ओर से निशांत ने 1 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फिरोज अफजल को दिया गया।

आज सेंट्रल जोन बीसीए अंडर- 23 का उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू प्रतीक भानु ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस मैच का उद्घाटन किया।

इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और अमित रंजन थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। कल का मुकाबला सहरसा और सुपौल के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment