BCA अंडर -23 क्रिकेट : मुजफ्फरपुर की टीम ने सीतामढ़ी को 34 रनो से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के संयोजन में मुजफ्फरपुर की टीम ने सीतामढ़ी को 34 रनों से पराजित किया।जिसमें सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
मुजफ्फरपुर की टीम ने 49वें ओवर में 10 विकेट खोकर 164 रन बनाए जिसमें भरत ने सर्वाधिक 45 व राहुल ने 24 रन बनाए। वहीं सीतामढ़ी की ओर से प्रियांशु ने सर्वाधिक 3 व अंकेश, मुकेश तथा वैभव ने 2_2 विकेट लिया।

बाद में बल्लेबाजी करते हुए सीतामढ़ी की टीम ने प्रियांशु के 33 वैभव के 31 सर्वाधिक रनों के साथ ही 43.2 ओवरों में सिर्फ 130 रनों पर सिमट गई।मुजफ्फरपुर की ओर से वासुदेव और शुभम ने 4_4 विकेट अर्जित किए। वासुदेव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मौके पर सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,उपाध्यक्ष राजीव कुमार,पंकज कुमार सिंह ,अमर कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे ।



Post Comment