बीसीए मेंस अंडर-23 के शाहाबाद जोन में रोहतास ने बक्सर को 116 रनो से हराया
कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में महाराणा प्रताप कालेज के मैदान पर बीसीए अंडर – 23 शाहाबाद जोन में रोहतास जिला क्रिकेट संघ और बक्सर जिला क्रिकेट संघ के बीच दुसरा मैच खेला गया जिसमें रोहतास डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 48.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 314 रन बनाया। रोहतास डीसीए की ओर से सर्वाधिक दीपक कुमार ने 85 रन बनाए इसके अलावा अरुण कुमार ने 75, समर जीत ने 61 और सिद्धार्थ गौतम ने 27 रन बनाए बक्सर डीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया सिंह व सचिन कुमार ने 3-3 विकेट, अभिषेक कुमार ने 2 और अक्षय मिश्रा व शाहिद ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

रोहतास डीसीए के 314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम 44.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 198 रन पर सिमट गई। बक्सर डीसीए की ओर से रवि कुमार 34, विवेक कुमार 32, शाहिद खान 30, अनिकेत 29 और सोनू कुमार ने 27 रन बनाए रोहतास डीसीए के ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रथम ने 3 अंशू भारद्वाज व तरुण सिंह ने 2-2 तथा वरुण, सिद्धार्थ भारद्वाज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
वरुण कुमार को आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी कैमूर जिला क्रिकेट संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ‘प्रेमी’ ने प्रदान किया इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेन्द्र पांडेय थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। मंगलवार का मुकाबला रोहतास डीसीए और औरंगाबाद डीसीए के बीच खेला जाएगा।



Post Comment