BCA अंडर 23 क्रिकेट : मुजफ्फरपुर की टीम ने मधुबनी की टीम को 86 रनों से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने मधुबनी की टीम को 86 रनों से हराकर ग्रुप में प्रथम स्थान पर कायम है l
जानकी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में मधुबनी की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया l मुजफ्फरपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 47.2 ओवर में 219 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l ऋषव ने 6 रन, अभिनव ने 19 रन, अंकित ने 3 रन, कप्तान रवि कुमार ने 70 रन,भरत ने 54 रन, अभिषेक ने 23 रन, मोहम्मद अली ने 4 रन, गुड्डू ने 01 रन, वासुदेव ने 8 रन और राहुल ने 4 रन बनाया l मधुबनी टीम के गेंदबाज आयुष आनन्द और अंकित झा ने 3-3, गौतम ने 2, दीपक और आयुष कश्यप ने 1-1 विकेट लिया l

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम 41.1 ओवर में मात्र 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गईl गौतम ने 20 रन, आयुष आनन्द ने 43 रन, कप्तान आदित्य राज ने 19 रन और आयुष कुमार ने नावाद 24 रन बनाया l मुजफ्फरपुर टीम के Monster कप्तान रवि कुमार ने 5, वासुदेव ने 2, राहुल और गुड्डू ने 1-1 विकेट लियाl मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मुजफ्फरपुर टीम के कप्तान रवि कुमार को दिया गया लिए मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व नीरज कुमार, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार थे l
संयोजक विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि वुधवार को मधुबनी वनाम दरभंगा टीम के बीच मैच खेला जायेगा l मौके पर सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर के सचिव संजय वर्मा, मधुबनी टीम मैनेजर अनिल कुमार सोनू, कोच संजीब कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे l



Post Comment