बीसीए मेंस अंडर – 23 के शाहाबाद जोन में रोहतास ने एकतरफा मैच में कैमूर को हराया
कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में बीसीए अंडर – 23 शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ और रोहतास जिला क्रिकेट संघ के बीच छठवां मैच खेला गया जिसमें रोहतास ने एकतरफा मुकाबले में कैमूर को 127 रन से हरा दिया।
सुबह कैमूर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 277 रन बनाई। रोहतास डीसीए की ओर से मो फिराक खान ने ताबड़तोड़ 54 गेंद में 71 रन,समरजीत ने तेज 61 रन, सिद्धार्थ भारद्वाज ने 53 रन, तरुण सिंह 28 और अंशू भारद्वाज ने 27 रन बनाए कैमूर डीसीए के ओर से गेंदबाजी करते हुए धनेश चौहान ने 3 विकेट,प्रियम चौबे व अजयवीर सिंह ने 2-2 विकेट और अनुभव सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।

रोहतास डीसीए के 277 रन के दिये लक्ष्य को कैमूर डीसीए टीम को मिले शुरुआती झटके के बाद उबर नहीं पाई और पुरे 50 ओवर खेल कर 9 विकेट पर 150 रन ही बना पाई जिसमें हर्षराज ने नाबाद 46 रन, अनुभव सिंह ने 25 रन, शशांक उपाध्याय ने 20 रन, चिंटू गुप्ता ने 13 और प्रियम चौबे ने 10 रन बनाए रोहतास की ओर से सिद्धार्थ भारद्वाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरूआती 3 विकेट व प्रथम ने 3 विकेट, आर्यन राज ने 2 और तरुण सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया।
सिद्धार्थ भारद्वाज को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेन्द्र पांडेय थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। शनिवार का मुकाबला मेजबान कैमूर डीसीए और औरंगाबाद डीसीए के बीच खेला जाएगा।



Post Comment