Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-23 के शाहाबाद जोन में कैमूर ने एकतरफा मैच में औरंगाबाद को हराया 

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में बीसीए अंडर – 23 शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ और औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच सातवां मैच खेला गया।

जिसमें कैमूर ने एकतरफा मुकाबले में औरंगाबाद को 137 रन से हरा दिया,सुबह कैमूर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाई। कैमूर डीसीए की ओर से अजयवीर सिंह ने अर्धशतक जड़ते हुए 54 रन, ओमप्रकाश बिंद ने 47 रन,शशांक उपाध्याय ने 46 रन, मोहम्मद फैजान ने 29 रन, अनुभव सिंह ने 26 रन, निशांत सिंह 20 और हर्षराज ने 13 रन बनाए औरंगाबाद डीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुश अग्रवाल ने शानदार 4 विकेट, प्रभात सिंह ने 3,रंजीत कुमार ने 2 विकेट और नंदन कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।

कैमूर डीसीए के 259 रन के दिये लक्ष्य को औरंगाबाद डीसीए टीम निशांत सिंह के द्वारा दिए शुरुआती 4 झटके के बाद उबर नहीं पाई और 30.5 ओवर में 122 रन बना कर आलआउट हो गई जिसमें आयुष राज ने एकल संघर्ष करते हुए 52 रन की पारी खेली इसके अलावा रंजीत कुमार ने 19 रन, अंकुश अग्रवाल ने 17 रन नाबाद और नवीन ने 11 रन बनाए कैमूर की ओर से निशांत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरूआती 4 विकेट,धनेश चौहान व अजयवीर सिंह ने 2-2 विकेट और चिंटू गुप्ता ने 1 विकेट प्राप्त किया।

निशांत सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के सचिव उज्जवल सिंह ने प्रदान किया

इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेन्द्र पांडेय थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। रविवार का मुकाबला बक्सर डीसीए और औरंगाबाद डीसीए के बीच खेला जाएगा।

Post Comment