बीसीए मेंस अंडर-23 के शाहाबाद जोन में औरंगाबाद ने एकतरफा मैच में बक्सर को 6 विकेट से हराया
कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में बीसीए अंडर – 23 शाहाबाद जोन में बक्सर जिला क्रिकेट संघ और औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच आठवां मैच खेला गया जिसमें औरंगाबाद ने एकतरफा मुकाबले में बक्सर को 6 विकेट से हरा दिया।
सुबह बक्सर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 252 रन बनाई। बक्सर डीसीए की ओर से चंदन कुमार ने अर्धशतक जड़ते हुए 76 रन, सोनू अवस्थी ने 38 रन, अभिषेक ओझा ने 32 रन, सचिन कुमार ने नाबाद 23 रन, अंकित कुमार ने 19 रन, प्रकाश कुमार 14 और रोहित यादव ने 11 रन बनाए औरंगाबाद डीसीए की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अजय कुमार ने 5 विकेट, प्रभात सिंह ने 3 और रणजीत ने 1 विकेट हासिल किया।

बक्सर डीसीए के 252 रन के दिये लक्ष्य को औरंगाबाद डीसीए टीम 35.5 ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया जिसमें नीतीश सुचित कुमार व आयुष राज ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए क्रमशः 73 और 66 रन की पारी खेली इसके अलावा नवीन कुमार 36, हर्षराज पुरु 30,रंजीत कुमार ने 16 रन और हर्ष गिरी ने 13 रन बनाए बक्सर की ओर से सचिन कुमार 2 विकेट और सोनू अवस्थी ने 1 विकेट प्राप्त किया।
अजय कुमार को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पुर्व रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया। इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेन्द्र पांडेय थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। सोमवार का मुकाबला बक्सर डीसीए और भोजपुर डीसीए के बीच खेला जाएगा।



Post Comment