Loading Now
×

पृथ्वीराज का चयन बीसीसीआई क़े(एन सी ए ) मे होना बेगूसराय के लिए गर्व की बात- वीरेश 

बेगूसराय : बीसीसीआई के नेशनल क्रिकेट अकादमी मे बेगूसराय जिले के पचम्बा निवासी शोभित पासवान के पुत्र पृथ्वीराज का चयन होना बेगूसराय जिले के लिए गौरव की बात है।

पृथ्वीराज पहले ऐसे खिलाड़ी है बेगूसराय से जिनका चयन बीसीसीआई के सबसे उच्तम क्रिकेट अकादमी नेशनल क्रिकेट अकादमी में किया गया है पृथ्वीराज इसके लिए गुजरात के राजकोट रवाना हुए और प्रशिक्षण कोचिंग में शामिल होंगे एन सी ए में पृथ्वीराज क्रिकेट के गुर को सीखेंगे और आने वाले समय में बिहार और देश में अपना पहचान बनाएंगे पृथ्वीराज फिलहाल बिहार की ओर से खेल रहे हैं उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दी!.

इनके चयन होने से बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कोषाध्यक्ष निगम कुमारी निरंजन सिंह कृष्ण मोहन पप्पू भानु कुमार विश्वजीत कुमार दानिश आलम मुरारी कुमार प्रेम रंजन पाठक सहित कई लोगों ने बधाई और शुभकामना दिया!

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment