कैमूर की प्रभावी जीत,भोजपुर को 4 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची
01 अप्रैल 2025: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा आयोजित मेंस U23 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट का मुकाबला विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें कैमूर ने भोजपुर को 4 विकेट से हराकर प्रभावी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कैमूर ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
*भोजपुर की पारी*
भोजपुर की टीम 44.5 ओवर में 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में रित्विज राज सिंह ने 54 गेंदों पर 40 रन (5 चौके, 1 छक्का), परमजीत सिंह ने 63 गेंदों पर 46 रन (5 चौके) और प्रियांशु सुभाष कुमार ने 64 गेंदों पर 30 रन (3 चौके) बनाए।

कैमूर की ओर से गेंदबाजी में धनेश चौहान ने 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि दीवान धनेश खान ने 7.5 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा निशांत कुमार सिंह ने 2 और अनुभव जयप्रकाश सिंह ने 1 विकेट लिया।
*कैमूर की पारी*
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम ने 21 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। कप्तान शशांक संजय उपाध्याय ने 17 गेंदों पर 34 रन (5 चौके, 1 छक्का) बनाए, जबकि निशांत कुमार सिंह ने नाबाद 14 गेंदों में 31 रन (4 छक्के) की तेज पारी खेली। इसके अलावा, राजू कुमार शर्मा ने 24 गेंदों में 25 रन (2 चौके) का योगदान दिया।
भोजपुर की गेंदबाजी में परमजीत सिंह, शिवम सूजीत सिंह और गुलशन गौरव कुमार ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
इस जीत के साथ ही कैमूर ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए मजबूत स्थिति में पहुंच गया, जबकि भोजपुर को अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।



Post Comment