Loading Now
×

भागलपुर जिला अंडर-19 टीम के लिए चयन ट्रायल 05 अप्रैल

भागलपुर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-19 के लिए चयन ट्रायल 05 अप्रैल ( शनिवार ) को संडिस कंपाउंड ग्राउंड स्टेडियम, भागलपुर में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल प्रातः 7:00 बजे से शुरू होगा।

यह ट्रायल उन सभी क्लबों के लिए है, जो सत्र 2023-24 में पंजीकृत थे। सभी क्लबों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्लब के नाम के लेटर पैड पर पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची तैयार करें और उसे क्लब के अध्यक्ष या सचिव की अनुशंसा के साथ जमा करें। यह जानकारी भागलपुर के चीफ सिलेक्टर डॉक्टर जयशंकर ठाकुर ने दी।

महत्वपूर्ण निर्देश:

1. ट्रायल व्हाइट बॉल से खेला जाएगा, इसलिए सभी खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि वे कलर ड्रेस में आएं।

2. सभी क्लबों को मेहताब मेहंदी (फोन नंबर: 62036 96386) और अंकित अमृत राज (फोन नंबर: 9123446260) को रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड का प्रिंटआउट लाना अनिवार्य ।

Post Comment