BCA अंडर 23 नॉक आउट: मुजफ्फरपुर ने गोपालगंज को 170 रनो से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 23 नॉक आउट ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने गोपालगंज की टीम को 170 रनो से हराया लिए
जानकी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 323 रन बनाकर 324 का लक्ष्य रखा l आदित्य सिंहा ने 148 रन, अमन कुमार ने 47 रन और भरत कुमार ने 35 रन बनाया l गोपालगंज टीम के गेंदबाज पुनीत मिश्रा ने 2 विकेट सुजय, मेहदी और प्रशांत ने 1-1 विकेट लिया l

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज की टीम 34.2 ओवर में ऑल आउट हो गए । गोपालगंज के तरफ से प्रशांत कुमार ने 76 रन, प्रवीण ने 19 रन और आशीष ने 13 रन बनाया l मुजफ्फरपुर टीम के गेंदबाज वासुदेव सिंह ने 3 विकेट और राहुल, रवि और शुभम ने 2–2 विकेट लिया l मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मुजफ्फरपुर टीम के आदित्य सिंहा को दिया गया l
मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व तैयब हुसैन, स्कोरर रोहित व नीरज थे l सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल सोमवार को मुजफ्फरपुर वनाम पटना टीम के बीच सेमी फाइनल मैच खेला जायेगा l मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे l



Post Comment