मुजफ्फरपुर को 4 रनो से हराकर पटना BCA अंडर-23 क्रिकेट के फाइनल में
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 23 नॉक आउट ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में पटना की टीम ने मुजफ्फरपुर की टीम को 4 रनो से हराया l
जानकी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में पटना की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l अक्षत मिश्रा ने 28 रन, उत्कर्ष ने 27 रन और आकाश ने 12 रन बनाया l मुजफ्फरपुर टीम के गेंदबाज शुभम ने 3 विकेट, गुडडू और वासुदेव ने 2–2 विकेट , रवि और राहुल ने 1-1 विकेट लिया l

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम 42.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई l भरत ने 37 रन, अंकित ने 31 रन और रवि ने 15 रन बनाया l पटना टीम के गेंदबाज अक्षत ने 3 विकेट, सूरज और आकाश ने 2-2 विकेट लिया lमैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार पटना टीम के अक्षत मिश्रा को दिया गया l मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व तैयब हुसैन, स्कोरर रोहित व नीरज थे लिए।
सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल मंगलवार को कैमूर वनाम बेगूसराय टीम के बीच मैच खेला दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा l मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे l



1 comment