BCA पुरुष अंडर 23 नॉक आउट: कैमूर को हरा बेगूसराय फाइनल में
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 23 नॉक आउट ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बेगूसराय की टीम ने कैमूर की टीम को 66 रनो से हरा के फाइनल में पहुंची l
जानकी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में बेगूसराय की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 171 रन बनाकर कैमूर 172 रनो का लक्ष्य दिया l शिवम ने 42 रन, पुष्पम ने 32 रन और युवराज ने 28 रन बनाया l कैमूर टीम के गेंदबाज दीवान और अजयवीर ने 2–2 विकेट, चिंटू और धनेश ने 1–1 विकेट लिया l

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए कैमूर की टीम 30.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 105 रन ही बना पाई l राजू ने 31 रन, अजयवीर ने 19 रन और चिंटू ने 15 रन बनाया l बेगूसराय टीम के गेंदबाज आयुष ने 4 विकेट, हर्ष 3 विकेट, सुधांशु 2 और अनिकेत ने 1 विकेट लिया lमैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार बेगूसराय टीम के आयुष कुमार को दिया गया l मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व तैयब हुसैन, स्कोरर रोहित व नीरज थे l
सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि मिथिला जोन का अंडर 19 रंधीर वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मैच 12 अप्रैल 2025 को सीतामढ़ी और मधुबनी के बीच खेला जायेगा l मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे l



Post Comment