BCA प्रेसिडेंट कप में गुपील व अभिषेक बाबू का शानदार शतक
पटना : BCA प्रेसिडेंट कप दो दिवसीय मैच 2024-25 टूर्नामेंट के मुकाबलों में एक मुकाबला मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में BCA Mens B बनाम BCA Mens D के बीच तथा दूसरा मुकाबला याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम में BCA Mens A बनाम BCA Mens C के बीच चाल रहा था, जो आज सम्पन्न हो गया।
मोईन-उल-हक़ स्टेडियम पर खेले गए मैच का विवरण (पहले दिन का संक्षिप्त विवरण )
टॉस BCA Mens D ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग चुनी। BCA Mens B ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर में 8 विकेट पर 402 रन बनाया।

*दूसरे दिन का विवरण*
*BCA Mens D* ने ज़वाब में खेलते हुए 90 ओवर में 7 विकेट पर 425 रन बनाया। बल्लेबाजी में गुपील परमानंद राय 147 गेंद 13 चौका 124 रन, अभिषेक कुमार बाबू 85 गेंद 11 चौका 4 छक्का 100 रन, हर्ष राजपुरोहित 6 कप्तान कुमार रजनीश कुमार 10, अतुल प्रकाश 42 सूर्य रघुवंश 26 कुंदन शशि वर्मा 49 भारत बसंत कुमार 41 विपुल राकेश कुमार कृष्ण ने 16 रनों की पारी खेली।
*BCA Mens B* की गेन्दबाजी में प्रशांत कुमार सिंह और हिमांशु सिंह को 2-2 विकेट एवं खालिद आलम और निशित कुमार को 1-1 विकेट मिला।
*नोट : इस मुकाबले में BCA Mens D ने लीड किया।*
*याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम ग्राउंड पर खेले गए मैच का विवरण (पहले दिन का संक्षिप्त विवरण)*
*BCA Mens C ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी।*
*BCA Mens C* ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवर में 10 विकेट पर 121 रन बनाया था।
*BCA Mens A* ने पहले दिन की खेल समाप्ति तक 42 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन बना लिया था।
*दूसरे दिन खेल का विवरण*
*BCA Mens A* ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए आज कूल 88.3 ओवर में 10 विकेट पर 429 रन बनाया। बल्लेबाजी में मुहम्मद शमशाद तौफ़ीक़ ने 179 गेंद में 15 चौका 1 छक्का लगाकर 117 रन बनाया और पीयूष कुमार सिंह ने 128 गेंद में 7 चौका 4 छक्का लगाकर 95 रन, सूरज संजय राय यादव 5, आयुष आनंद लोहारूका 13, बासुकीनाथ 14, दीपेश कुमार गुप्ता 41, भास्कर दुबे 49, सचिन कुमार सिंह 32, अंकित वीरेंद्र कुमार वर्मा राज 9, सचिन दिलीप कुमार ने 3 रनों की पारी खेली।
*दूसरे दिन BCA Mens C की कूल गेन्दबाजी का विवरण*
नवाज़ खान 15.3 ओवर 3 मेडन 49 रन 5 विकेट, अभिनव सिंह को 2 विकेट तथा सागर तिवारी और विशाल कृष्णा राज को 1-1 विकेट मिला।
*नोट : इस मुकाबले में BCA Mens A ने लीड किया।*



Post Comment