Loading Now
×

सहरसा अंडर -19 टीम प्रवेश के अगुवाई में सुपौल रवाना

सहरसा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा सुपौल में आयोजित रणधीर वर्मा U-19 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आज सहरसा की टीम सुपौल के लिए रवाना हुई,टीम के सभी खिलाङियों को सहरसा जिला भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता के द्वारा जिला क्रिकेट संघ का ड्रेस देते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर जितने की शुभकामनाए दी।

सहरसा का पहला मैच 18 अप्रैल को समस्तीपुर के साथ, दूसरा मैच 22 अप्रैल को सुपौल के साथ, तीसरा मैच 24 अप्रैल को खगङिया के साथ एवं चौथा मैच 25 अप्रैल को बेगूसराय के साथ खेलना है. सहरसा जिला की U-19 की टीम का चयन पूर्व खिलाड़ी एवं चयन समिति के चेयरमैन अरविंद झा के नेतृत्व में त्रि सदस्यीय समिति के द्वारा किया गया जिसके सदस्य पूर्व खिलाड़ी एवं नेहरू युवा केंद्र सहरसा के चयन समिति के सदस्य सुजीत सान्याल, पूर्व खिलाड़ी कुमरदेव के द्वारा किया गया जो 18 अप्रैल को समस्तीपुर के खिलाफ मैच खेलेगी.

टीम इस प्रकार है

-प्रवेश कुमार- कप्तान,नीतीश कुमार, अमन राज, यशु सिंह, प्रणव चौहान, उज्जवल कुमार, अर्जित सिंह, अविनाश कुमार बिट्टू, अभिनव कुमार, शाफिन अफरोज -उपकप्तान, शीतांशु कुमार, आयुष कुमार, राहुल कुमार, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, करण कुमार, दर्श कुमार तथा कोच सह मैनेजर रमेश कुमार।

इस अवसर पर सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव बिश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार तथा नसीम आलम, बिश्वनाथ कुमार, मनोरंजन सिंह, सुजीत सान्याल, कुमरदेव, शशिभूषण इत्यादि उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment