Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर – 19 क्रिकेट शाहाबाद जोन : कैमूर ने की जीत से आगाज बक्सर को 9 विकेट से हराया 

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर – 19 शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ और बक्सर जिला क्रिकेट संघ के बीच उद्घाटन मैच खेला गया।

जिसमें कैमूर ने बक्सर को एकतरफा मैच में 9 विकेट से हरा दिया, सुबह बक्सर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में कैमूर की सधी गेंदबाजी के समक्ष 35.2 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 101 रन बनाई। बक्सर डीसीए की ओर से रवि कुमार व शाहिद खान ने 24-24 रन और सुमित कुमार ने 22 रन बनाए कैमूर डीसीए की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अनुज राज सिंह ने 5 विकेट, अभिषेक पासवान ने 2 व आशिफ अहमद ने 1 विकेट हासिल किया।

बक्सर डीसीए के 102 रन के दिये लक्ष्य को कैमूर डीसीए टीम ने 18.2 ओवर में ही मात्र 1 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर लिया जिसमें उत्सव आनंद ने 56 गेंद पर 53 रन की नाबाद पारी खेली वहीं देवांश अश्वाल ने भी 29 गेंद पर नाबाद 32 रन की पारी खेली इसके अलावा तौफीक सिद्दीकी ने 13 रन बनाए बक्सर की ओर से एकमात्र विकेट अक्षय मिश्रा ने प्राप्त किया।अनुज राज सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ‘प्रेमी’ ने प्रदान किया

इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के अविनाश कुमार शुक्ला और कैमूर के रवि शंकर वर्मा थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे।संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार का मुकाबला बक्सर डीसीए व रोहतास डीसीए के बीच होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment