Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट : मधुबनी ने दरभंगा को 151 रनो से हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें मैच में मधुबनी की टीम ने दरभंगा की टीम को 151 रनो से हराया।

जानकी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में मधुबनी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मधुबनी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 283 बना कर ऑल आउट हो गई। सुभाष कुमार ने 100 रन, सार्थक ने 38 रन और अमरजीत ने 25 रन बनाया l दरभंगा टीम के गेंदबाज अनिकेत और मणिकांत ने 3–3 विकेट , कृष ने 2 विकेट और अंकित और अमित ने 1–1 विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम 27.1 ओवर में ऑल आउट होगी और सिर्फ 132 रन बना सकी। दरभंगा के तरफ से कृष ने 35 रन अनिकेत ने 26 और जय ने 21 रन बनाया। मधुबनी टीम के गेंदबाज दीपक कुमार ने 3 विकेट, आयुष और नरेश ने 2–2 विकेट और रौनक ने 1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मधुबनी टीम के सुभाष कुमार को दिया गया। मैच के अम्पायर राजेश कुमार व शोभित कुमार सिंह , स्कोरर रोहित व नीरज थे. सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल शनिवार को शिवहर वनाम दरभंगा टीम के बीच मैच खेला जायेगा l मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Post Comment