Loading Now
×

अररिया डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 टीम रणधीर वर्मा टूर्नामेंट के लिए रवाना, पहला मुकाबला मधेपुरा से

  • बीसीए द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंतर जिला किक्रेट टूर्नामेंट पूर्णिया के ग्रीन वैली मैदान में खेला जाएगा अररिया का पहला मुकाबला मधेपुरा से

अररिया : पूर्णिया के ग्रीन वैली मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अररिया की टीम भाग लेने जा रही है। टूर्नामेंट में अररिया का पहला मुकाबला मधेपुरा से सुबह 7:00 बजे होगा।

इसके लिए जिला क्रिकेट संघ द्वारा अररिया की टीम को आज नेताजी सुभाष स्टेडियम से रवाना किया गया। टीम का कप्तान आदर्श को तथा टीम मैनेजर मनीष चंद्र ‘मनु’ को बनाया गया है।

टीम को विदाई देने पहुंचे अररिया जिला क्रिकेट संघ के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास, उपाध्यक्ष चांद आजमी, सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता, वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र नाथ शरण, वरिष्ठ खिलाड़ी उज्जवल कुमार और सरवन कुमार उपस्थित थे। सभी ने टीम को शुभकामनाएं दी और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। और अररिया की टीम से क्रिकेट प्रेमियों को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment