Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी 9 विकेट से जीता

पटना, 28 अप्रैल। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी के रोहित राज (6 विकेट) और अभिनव सिंह (4 विकेट) की बेहतर गेंदबाजी के आगे सिटी स्टूडेंट क्लब के बैटर नतमस्तक हो गए और उन्हें नौ विकेट की करारी हार खानी पड़ी।

स्थानीय 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में सिटी स्टूडेंट क्लब ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सिटी स्टूडेंट क्लब की टीम 12.2 ओवर में 34 रन पर ऑल आउट हो गई। कार्तिक यादव ने 16 रन बनाये। रोहित राज ने 6 और अभिनव सिंह ने 4 विकेट चटकाये।

जवाब में ईआरसीसी की टीम 2.3 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आदित्य कुमार ने 17 और आशीष कुमार ने नाबाद 12 रन की पारी खेली। मोहम्मद फरहान ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के रोहित राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

सिटी स्टूडेंट क्लब : 12.2 ओवर में 34 रन पर ऑल आउट, कार्तिक यादव 16, रोहित राज 6/11, अभिनव सिंह 4/18

ईआरसीसी : 2.3 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन, आदित्य कुमार 17, आशीष कुमार नाबाद 12, यश प्रताप नाबाद 4, मोहम्मद फरहान 1/8

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment