Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट टूर्नामेंट में जमुई ने भागलपुर को हराया

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंगिका जोन अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित मेंस U19 वन डे ट्रॉफी (2024-25) । आज का मुकाबला 50 ओवर का भागलपुर वर्सेस जमुई के बीच खेला गया ।

जमुई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम ने 44.2 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 252 रन ही बना पाई । बल्लेबाजी में जमुई की ओर से रामेश्वर ने 87 रन और विराट कुमार ने 47 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी में भागलपुर की ओर से आरव राज ने 3 विकेट , सचिन ने 2 विकेट और शुभम ने 2 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम ने 48.1 ओवर मे ऑल आउट हो गई और मैच को हार गई । भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी में आर्यन सिंह ने नाबाद 106 रन , और राकेश ने 33 रन का योगदान दिया । जमुई की ओर से गेंदबाजी में रामेश्वर ने 3 विकेट , सचिन ने 1 विकेट और आयुष ने 1 विकेट चटकाए । और इस तरह जमुई यह मैच 34 रन से जीत गई ।

मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के तनवीर आलम ( अररिया )और राघव ठाकुर ( पूर्णिया ) थे । स्कोरिंग के भूमिका मे बीसीए पैनल के अंकित अमृत राज और शिवम कुमार थे । कल 29 अप्रैल मंगलवार को जमुई और मुंगेर के बीच 7:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा , बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, ,सचिव प्रो मनोज कुमार, मो मेहताब मेहंदी, करूण सिंह आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment