श्यामल सिन्हा इण्टर डिस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सारण जिले अंडर -16 क्रिकेट टीम घोषित
सारण : राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में सारण जिला क्रिकेट संघ की U-16 टीम श्यामल सिन्हा इण्टर डिस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए विशेष गोस्वामी के नेतृत्व में 21 सदस्य टीम की घोषणा की गई।
सभी प्लेयर को सारन जिला क्रिकेट संघ के तरफ से ड्रेस एवं कैप वितरण किया गया साथ ही बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल शानदार शतक बनाने के लिए सारण जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

बधाई देने वाले में बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा. डॉ सुरेश प्रसाद सिंह .संजय कुमार सिंह. सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी .सचिव रजनीश कुमार सिंह .संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा. कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी .कैशर अनवर. कुन्दन शर्मा .निशांत कुमार सिंह. मयंक मृणाल. समर्थ राज. हर्ष चीकू सभी ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी।
सारण की टीम इस प्रकार हैं :
विशेष गोस्वामी कप्तान. पीयूष तिवारी. दीपू कुमार राम. दीपांशु वर्मा. हनी सिंह. अमन कुमार. प्रीतम राज. अंकुर राज गुप्ता. मोहित सिंह. विवेक कुमार. आयुष कुमार. सुमित गुप्ता. प्रिंस कुमार सिंह. अभिराज यादव. सचिन कुमार. सुरज सिंह. अजय कुमार. रंजन राय. अंकित कुमार. अनूप कुमार ऋषव कुमार इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष ने दी



Post Comment