Loading Now
×

श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता मे मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 2 विकेट से हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सौजन्य से चल रही श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता मे मुजफ्फरपुर की टीम ने मधुबनी को 2विकेट से हराया।

जानकी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहलेगेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी कीटीम ने 47.5ओवर में ऑल आउट होके 177रन बनाया,! आयुष आलोक 47 सचिन 23 रवि किशन 18रन बनाया! मुजफ्फरपुर टीम के गेंदबाज सौरव 3विकेट आदित्य और शाहगीर ने 2विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम 41.2ओवर में8 विकेट खोकर 180रन बना मैच जीत लिया। बबलू 53रन ऋषित 32और आशुतोष 22रन बनाया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुजफ्फरपुर टीम के बबलू को दिया गया। मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व तैयव हुसैन, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार थे।

सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 13मई को दरभंगा बनाम मधुबनी के बीच मैच होगा l मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे ।

Post Comment