Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पेसू के पीयूष सिंह का शतक 

पटना, 19 मई। पीयूष कुमार सिंह (150 रन, 2 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत पेसू ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में क्रिसेंट सीसी को 102 रन से पराजित किया।

22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस पेसू ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला। पेसू ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 267 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 40 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। विजेता टीम के पीयूष कुमार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर 

पेसू : 40 ओवर में 7 विकेट पर 267 रन, पीयूष कुमार सिंह 150,पीयूष 11, पंकज कुमार गुप्ता 14, धीरज कुमार 31, पवन कुमार 27, हर्ष राज नाबाद 10, राघव राय 1/57, मोहम्मद रफी 1/27, मोहम्मद यासिन 2/37, अब्दुल्लाह वाजिह 1/48, आदित्य सहाय 2/20

क्रिसेंट सीसी : 40 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन, पीयूष कुमार सिंह 43,अभिनव सिन्हा 18, मोहम्मद रफी 17, आदित्य कुमार 16, अमन कुमार 23,मोहम्मद रफी 24,झलक सिंह नाबाद 10, अतिरिक्त 10, धीरज कुमार 1/22, राहुल राठौर 3/44,पीयूष कुमार सिंह 2/41

Previous post

पटना ने गया को 8 विकेट से हराकर रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Next post

BCA रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : जमुई ने समस्तीपुर को 156 रनों से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Post Comment