Loading Now
×

अररिया की प्रभावी जीत, रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पटना से होगी टक्कर

पटना, 22 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2024-25 के एक अहम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अररिया ने सिवान को 7 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला मोईन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेला गया। अब सेमीफाइनल में अररिया का सामना पटना से होगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान की पूरी टीम 31.1 ओवर में 111 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहित विजय यादव ने 16, सरफराज महबूब आलम ने 14, पंकज कुमार सिंह ने 28 और रितेश कुमार बागेश्वर ने नाबाद 13 रन बनाए।

अररिया के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। आर्यन अनिल राज ने 6 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। अक्षय कुमार विश्वास ने 8 ओवर में 5 मेडन के साथ केवल 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उज्ज्वल राज ने 5 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट, अमन संजय राज ने 5 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट, शिवम कुमार झा ने 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट और कप्तान आदर्श विवेक सिंह ने 3.1 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अररिया ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 113 रन बनाकर जीत दर्ज की। बल्लेबाज़ी में शिवम अमरेंद्र कुमार ने 22, कृष प्रमोद कुमार ने 23, कप्तान आदर्श विवेक सिंह ने 10, अक्षय कुमार विश्वास ने नाबाद 11 और अमन संजय राज ने नाबाद 34 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

 

सिवान की ओर से अनिकेत जय चौधरी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट, रितेश कुमार बागेश्वर ने 6 ओवर में 1 मेडन के साथ 26 रन देकर 1 विकेट और पंकज कुमार सिंह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया।

अब सेमीफाइनल मुकाबला अररिया और पटना के बीच 23 मई 2025 को सुबह 7:30 बजे मोईन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेला जाएगा। यह मुकाबला प्रतियोगिता के फाइनल की दिशा तय करने वाला एक निर्णायक अवसर होगा।

Post Comment