Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी: पटना ने अररिया को 142 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

BCA पटना, 23 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2024-25 के सेमीफाइनल मुकाबले में पटना ने अररिया को 142 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पटना ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत प्रदर्शन किया और फिर गेंदबाजी में अनुशासित खेल दिखाया।

पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 345 रन बनाए। टीम की ओर से यश प्रताप यादव ने आक्रामक अंदाज़ में 91 गेंदों पर 15 चौके और 5 छक्कों की मदद से 130 रनों की पारी खेली, जो पारी की सबसे प्रभावी पारी रही। इसके अलावा सौरभ ददन तिवारी ने 49, विकास विनय कृष्णा ने 43, उत्कर्ष धीरज कुमार ने 38 और आयुष ने 32 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। कप्तान प्रखर प्रदीप ज्ञान ने 12 और अगस्तया अभिषेक आनंद ने 10 रनों का योगदान दिया।

अररिया की गेंदबाजी में अमन संजय राज 10 ओवर 69 रन 2 विकेट, शिवम कुमार झा 7 ओवर 1 मेडन 42 रन 2 विकेट, उज्जवल राज 5 ओवर 34 रन 2 विकेट, अक्षय कुमार विश्वास 10 ओवर 99 रन दो विकेट और राकेश कुमार सिंह 1.3 ओवर 5 रन 1 विकेट।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम निर्धारित 50 ओवरों में से 39 ओवरों में ही 203 रनों पर सिमट गई। अमन संजय राज ने सबसे अधिक 53 रन बनाए, जबकि कप्तान आदर्श विवेक सिंह और अक्षय कुमार विश्वास ने क्रमशः 30-30 रन का योगदान दिया। शिवम अमरेंद्र कुमार ने 31 और तन्मय रितेश कश्यप ने नाबाद 19 रन बनाए।

पटना की गेंदबाजी में शाश्वत जीत राज 2 ओवर 22 रन 2 विकेट, सत्यम कुंदन कुमार 9 ओवर एक मेडन 35 रन 2 विकेट, उत्कर्ष धीरज कुमार 8 ओवर 1 मेडन 40 रन 3 विकेट, आयुष 7 ओवर 27 रन 1 विकेट और अगस्त्या 5 ओवर 23 रन 2 विकेट।

इस जीत के साथ पटना की टीम अब रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी के फाइनल में पहुँच गई है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला कल 24 मई को मोइनुल हक स्टेडियम में भोजपुर और जमुई के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम फाइनल में पटना के साथ भड़ेगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

BCA श्यामल सिन्हा U16: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अरवल और समस्तीपुर को मिली जीत

Next post

एके क्रिकेट एकेडमी जूनियर कासा पिकोला अंडर-12 स्कूली क्रिकेट के सेमीफाइनल में, अन्य टीमें अपने मुकाबले जीते

Post Comment