Loading Now
×

कासा पिकोला कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में

पटना 24 मई। टर्फ एरिना जूनियर और जीसस एंड मैरी एकेडमी की टीमें कासा पिकोला कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। टर्फ एरिना जूनियर ने ईशान क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से जबकि जीसस एंड मैरी एकेडमी ने करुणा क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 18 रन से हराया।

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टर्फ एरिना जूनियर ने ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बनाये। जवाब में टर्फ एरिना जूनियर की टीम 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के अमन अवस्थी (3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का टर्फ एरिना के सीईओ उदव सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। 

संक्षिप्त स्कोर

ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन, श्रेयांश शर्मा 13, अंश 27, अरविंद कुमार 18,अर्थ कुमार नाबाद 22, अतिरिक्त 28, करण 1/23, अनमोल 1/23, अमन अवस्थी 3/19, दर्श कुमार 2/23, शौर्य सिन्हा 1/8

टर्फ एरिना जूनियर : 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन, यश वर्मा 18, दर्श कुमार 28, सौरभ नाबाद 33, अतिरिक्त 39, अंशुमान कुमार 2/20, श्रेयांश शर्मा 1/6

दूसरे मैच में कुणाल (98 रन) और विवेक कुमार (59 रन) के अर्धशतकों की मदद से जीसस एंड मैरी एकेडमी ने करुणा क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 18 रन से हराया।

टॉस जीसस एंड मैरी एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 183 रन बनाये। जवाब में करुणा क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। विजेता टीम के कुणाल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

जीसस एंड मैरी एकेडमी : 20 ओवर में चार विकेट पर 183 रन, विवेक कुमार नाबाद 59,कुणाल नाबाद 98,अतिरिक्त 20,सचिन 2/23, टिल्लू 2/26

करुणा क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन, शुभम 19, सचिन कुमार 53,पीयूष चावला 23,अभिषेक नाबाद 12, अतिरिक्त 33, शौर्या 1/39,आदित्य राज 126,विनायक यदुवंशी 117, आदित्य उपाध्याय 2/20, कुणाल 2/29, पीयूष कुमार 2/6

Post Comment