महंत हनुमान शरण स्कूल में मशाल खेल कार्यक्रम संपन्न
पटना : मशाल कार्यक्रम के अंतर्गत महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा,पटना में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आज संपन्न हुआ जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी एवं साइक्लिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय सीआरसी स्तरीय खेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 100 मी. दौड़ में विक्की कुमार को स्वर्ण,प्रिंस कुमार को रजत,रितेश कुमार को कांस्य पदक एवं बालिका वर्ग में निक्की कुमारी को स्वर्ण, संजना कुमारी को रजत,स्वाति कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

जबकि बालक वर्ग के साइक्लिंग स्पर्धा में विक्की कुमार को स्वर्ण,राघव कुमार को रजत,नीरज कुमार को कांस्य पदक और बालिका वर्ग में स्वाति कुमारी को स्वर्ण, सरगम कुमारी को रजत,रिमझिम कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कबड्डी बालक वर्ग में दशम वर्ग विजेता एवं नवम वर्ग उपविजेता बने जबकि बालिका वर्ग में एमएचएस सीनियर को विजेता व एमचएस जूनियर को उपविजेता का खिताब प्राप्त हुआ।
विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण महंत हनुमान शरण उच्च विद्यालय मैनपुरा, पटना की प्राचार्या डॉ.मुसर्रत जहां ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ.मुसर्रत जहां ने कहा कि विद्यालय में पठान-पाठन करने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मशाल कार्यक्रम जैसे खेल प्रतियोगिता की अतिआवश्यकता है।
खिलाड़ियों को अधिकाधिक अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक गौरी शंकर ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका डॉ.रेखा कुमारी,वीणा कुमारी, सोनी पोद्दार, रीता,सुनीता यादव, जया कुमारी,शांता सिन्हा,उषा किरण,पुस्तकालयाध्यक्ष रीतू उपस्थित थे। खेल प्रतियोगिता के आयोजन में एनसीसी के कैडेट्स ने सराहनीय भूमिका निभाये।



Post Comment