जीएनआईओटी अंडर-15 क्रिकेट :एके क्रिकेट एकेडमी और क्रिकेट कोचिंग सेंटर विजयी
पटना, 26 मई। कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे जीएनआईओटी अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में एके क्रिकेट एकेडमी और क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने जीत हासिल की। एके क्रिकेट एकेडमी ने गोल क्रिकेट एकेडमी को 4 जबकि क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी को 30 रन से हराया।
पहले मैच में टॉस एके क्रिकेट एकेडमी ने जीता और गोल क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योत दिया। गोल क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 94 रन बनाये। जवाब में एके क्रिकेट एकेडमी की टीम 9.3 ओवर में 6 विकेट पर 98 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के शुभम शर्मा (1 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
गोल क्रिकेट एकेडमी : 17.3 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट अमन राज 25, सोनू कुमार 18, अतिरिक्त 21, सुमित कुमार 2/22, आदित्य रिशुरंजन 1/10, शुभम शर्मा 4/22, आदित्य कुमार 1/12, आर्यन राज 2/1
एके क्रिकेट एकेडमी : 9.3 ओवर में 6 विकेट पर 98 रन, आदित्य रिशुरंजन 14, आर्यन मिश्रा 68, प्रियांशु कुमार 4/21, अभिजीत सिंह 1/37, अमन राज 1/16
दूसरे मैच में क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाये। जवाब में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.3 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम राजीव रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जन सुराज नेत्री बंदना कुमारी ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
क्रिकेट कोचिंग सेंटर : 19.5 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट, समन कुमार 30, भास्कर आनंद 18, शुभम राज 18, आलोक नाबाद 39,प्रिंस राज 10, अतिरिक्त 13, शान गोस्वामी 1/28,रजनीश कुमार 1/17, अंकुश कुमार 125, हिमांशु कुमार 5/38
सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन, शान गोस्वामी 39, प्रशांत मिश्रा 21, अमन राज 18,अतिरिक्त 14, समन कुमार 2/23, सचिन कुमार 1/25, भास्कर आनंद 1/28, अमन पटेल 2/19, राजीव रंजन 4/6



Post Comment