Loading Now
×

एके क्रिकेट एकेडमी जीएनआईओटी कप अंडर -15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल

पटना, 30 मई। एके क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना को 52 रन से हरा कर जीएनआईओटी कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे इस टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल में एके क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 23.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाये।

जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना की टीम 15.3 ओवर में 66 रन पर ऑल आउट हो गई। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना की ओर से उज्ज्वल राज ने 4 जबकि एके क्रिकेट एकेडमी की ओर से सुमित कुमार ने चार विकेट चटकाये। सुमित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

एके क्रिकेट एकेडमी : 23.2 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट, आर्यन मिश्रा 12,शिवम राज 24, आर्यन राज 21, सुमित 29,अतिरिक्त 12, प्रिंस दूबे 1/18, उज्ज्वलराज 4/17, अनिकेत पटेल 1/30, शुभ श्लोक 1/15, ओमी 2/12, कैफ जावेद 1/24

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना : 15.3 ओवर में 66 रन पर ऑल आउट, आयव सिंह 16, आयुष्मान सिंह 11, अतिरिक्त 10, सुमित कुमार 4/16, शुभम शर्मा 3/9, सुमित 2/17, प्रशांत 1/9

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment