Loading Now
×

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट जीएनआईओटी कप अंडर-15 के क्वार्टरफाइनल में

पटना, 31 मई। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने जीएनआईओटी कप अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टरफाइनल में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने बीपीसीए रेड को नौ विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के मंजीत कुमार (63 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बीपीसीए रेड ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाये। बालाजी ने 39 और प्रिंस कुमार ने 34 रन की पारी खेली।

जवाब में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने मंजीत कुमार (नाबाद 63 रन) और चंदन कुमार (नाबाद 42 रन ) की शानदार बैटिंग के दम पर 12.2 ओवर में 1 विकेट पर 130 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

बीपीसीए रेड : 25 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन, सौभाग्य मिश्रा 14, बालाजी 39, प्रिंस कुमार 34, अतिरिक्त 12, आकाश 2/16, विनय कुमार 2/28, मंजीत कुमार 3/32, पीयूष कुमार 1/30

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 12.2 ओवर में 1 विकेट पर 130 रन, मंजीत कुमार नाबाद 63, चंदन नाबाद 42, अंकित राज 1/20l

Post Comment