माई कैरियर व्यू कप : एके क्रिकेट एकेडमी व दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी विजयी
पटना, 8 जून। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधाान में खेले जा रहे माई कैरियर व्यू कप अंडर-13 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार यानी 8 जून को खेले गए मैच में एके क्रिकेट एकेडमी और दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।
एके क्रिकेट एकेडमी ने बीआईओसी को 49 रन और दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी ने वाईसीसी को 6 विकेट से पराजित किया। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में एके क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाये। अयान निषाद ने 31 गेंद में 7 चौका व 2 छक्का की मदद से 53 रन की पारी खेली।

जवाब में बीआईओसी की टीम 17.3 ओवर में 84 रन पर ऑल आउट हो गई। आर्यन ने 38 रन बनाये। अयान निषाद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन कुमार ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
एके क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट, रेयांश कार्तिक 11, आर्यन राज 12, अयान निषाद 53, सुमित कुमार 15, प्रिंस कुमार 10, अतिरिक्त 19, आर्यन 1/13, शुभम 2/33, कुंदन 2/28, अमन 1/21, आयुष पांडेय 3/26
बीआईओसी : 17.3 ओवर में 84 रन पर ऑल आउट, आर्यन 38, अतिरिक्त 15, निखिल राज 2/9, अयान निषाद 2/18, ईशान 2/11, आदित्य यादव 2/22, आर्यन राज 1/2
दूसरे मैच में वाईसीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। मोहित (75 रन) और रौशन (59) के अर्धशतकों की मदद से वाईसीसी ने 21 ओवर में चार विकेट पर 193 रन बनाये।
जवाब में दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी ने 20.2 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। यश ने 65 गेंद में 12 चौका व 1 छक्का की मदद से 83 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जो दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी की जीत में बड़ी भूमिका निभाया। यश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी : 21 ओवर में चार विकेट पर 193 रन, रौशन 59, मोहित नाबाद 75, सार्थक 28, अतिरिक्त 22, कुणाल 2/30
दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी : 20.2 ओवर में चार विकेट पर 195 रन, गौतम यादव 11, राणा सिंह 54, यश नाबाद 83, अतिरिक्त 14, मोहित 2/6, कार्तिक 1/15, सार्थक 1/15



Post Comment