Loading Now
×

टर्निंग प्वायंट कप अंडर-14 क्रिकेट: लक्ष्य के बल्ले से निकला रन, लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी जीता

पटना, 18 जून। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे टर्निंग प्वायंट कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में 18 जून यानी बुधवार को खेले गए मैच में बीपीसीए रेड को लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने 1 विकेट से पराजित किया।

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग के लिए बीपीसीए रेड को आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीपीसीए रेड ने 22 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाये।

जवाब में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज अंकुश राज के 67 रन की मदद से लक्ष्य को 20 ओवर में नौ विकेट पर 138 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के अंकुश राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

बीपीसीए रेड : 22 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन, अर्पित कमल 23, दीप यादव 21, सुभग्या मिश्रा 22, जीत यादव नाबाद 25 रन, अतिरिक्त 17, शाज 2/13,रोशन 1/28, आयुष 1/35.

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में नौ विकेट पर 138 रन, अंकुश राज 67, राहुल राठौर 24, अतिरिक्त 21, पुष्कर 3/23, बालाजी 2/6

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment