Loading Now
×

किलकारी लायंस,चैलेंजर्स, टाइगर्स, टाइटंस बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में किलकारी,सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर खेली जा रही द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मुकाबले जीतकर पूल ‘ए’ से किलकारी लायंस,किलकारी चैलेंजर्स व पूल ‘बी’ से किलकारी टाइगर्स,किलकारी टाइटंस ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्रीमियर लीग के दूसरे दिन आज खेले गए महत्वपूर्ण लीग मैच में किलकारी चैलेंजर्स ने किलकारी लायंस को 35-30,35-28 से,किलकारी टाइटंस ने किलकारी टाइगर्स को 35-27,35-29 से,किलकारी पाइरेट्स ने किलकारी वारियर्स को 35-30,35-32 से एवं किलकारी पैंथर्स ने किलकारी ब्लास्टर्स को 35-30,35-28 से पराजित किया।

किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार के अनुसार कल सुबह 6.30 बजे से पहला सेमीफाइनल मैच किलकारी लायंस व किलकारी टाइटंस के बीच एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच किलकारी टाइगर्स व किलकारी चैलेंजर्स के बीच खेला जायेगा। फाइनल मैच के उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

किलकारी में 10 दिनों से चल रहे बालक व बालिका ग्रीष्मकालीन निःशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले आंध्रप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहन राव कोडी को भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष-सह-सदस्य,बिहार विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव ने होटल मैत्रया इन बोरिंग रोड,पटना में अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक पवन कुमार केजरीवाल, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल,सदस्य शिव नारायण पाल,शिक्षक नेता संतोष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

युवराज की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी माई कैरियर व्यू अंडर-13 के फाइनल में

Next post

खगड़िया के दोनों खिलाड़ी का प्रथम बिहार राज्य बरैकिग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

Post Comment