Loading Now
×

खगड़िया के दोनों खिलाड़ी का प्रथम बिहार राज्य बरैकिग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

पटना : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार टेबल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम बिहार राज्य बरैकिग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 जो पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेला जा रहा है।

इसमें खगड़ि‌या टेबल टेनिस एसोसिएशन के खिलाड़ी अरनव राज ने U-11में क्वार्टर फाइनल सफर तय किया एवं U-13 में वह पहले मैच जीत कर आगे राउंड में किया एवं U-17 में अतुल राज ने अपना पहला मैच जीत कर आगे की राउंड में क्वालीफाई किया।

इसमें जिला टेबल टेनिस के अध्यक्ष अविनाश कुमार, सचिव गौतम कुमार एवं कोषाध्यक्ष – चंदन कुमार पेटल ने दोनों खिलाड़ी को आगे की मैच के लिए जीत की शुभकामनाएँ दी, एवं ट्रॉफी जीत के आने की शुभकामनाएं दी

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment