पटना में सीआईएसएफ जवानों ने सीनियर कमांडेंट की अगुवाई में किए योगासन
पटना, 21 जून। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ समादेष्टा (सीएएसओ) नरपत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय सीआईएसएफ प्रांगण अनीसाबाद में सफलतापूर्वक योग दिवस मनाया गया। सीआईएसएफ के योग प्रशिक्षक सहायक उप निरीक्षक डीके सिंह के द्वारा योग अभ्यास करवाया गया तथा वरिष्ठ समादेष्टा नरपत सिंह ने बल सदस्यों को निर्देश दिया कि वह योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल अनिवार्य रूप से करें।

सीआईएसएफ के योग प्रशिक्षक सहायक उप निरीक्षक डीके सिंह ने जवानों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने प्रतिदिन योग करने के लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
Share News:



Post Comment