Loading Now
×

पटना के कुमार हर्षित को दोहरा खिताब

पटना, 13 जुलाई। पटना के कुमार हर्षित ने स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही ब्रज देव प्रसाद रॉय मेमोरियल द्वितीय बिहार राज्य रैंकिंग टेबुल टेनिस चैंपियनशिप में दोहरा खिताब अपने नाम किया। कुमार हर्षित ने बालक अंडर-19 और पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया। महिला एकल में मधेपुरा की रियांशी गुप्ता चैंपियन बनी जबकि बालक अंडर-17 का खिताब पटना के एकलव्य शर्मा ने जीता।

खिलाड़ियों को पद्मश्री डॉ श्रीमती शांति राय, डॉ हिमांशु रॉय, बिहार टेबुल टेनिस संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त पटना जिला टेबुल टेनिस संघ के सचिव दिलीप गांधी ने किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

बालक अंडर-17

फाइनल : एकलव्य शर्मा ने कुमार दिव्य दर्श को 3-1 से हराया। सेमीफाइनल में दिव्य दर्श ने आयुष मिश्रा को 3-0, एकलव्य शर्मा ने भविष्य सिंह को 3-0 से हराया।

बालक अंडर-19

फाइनल : कुमार हर्षित ने कवि साहू को 3-0 से हराया। सेमीफाइनल में कुमार हर्षित ने दिव्य दर्श को 3-0 और कवि साहू ने एकलव्य शर्मा को 3-0 से हराया।

महिला एकल

फाइनल : रियांशी गुप्ता ने कुमारी अनन्या को 4-2 से मात दी। सेमीफाइनल में रियांशी गुप्ता ने नीलांजना शर्मा को 4-1 और कुमारी अनन्या ने फाल्गुनी मुखर्जी को 4-3 से हराया।

पुरुष एकल

फाइनल : कुमार हर्षित ने अंकित कुमार क 4-0 से हराया। सेमीफाइनल में कुमार हर्षित ने आदित्य को 4-0 और अंकित ने श्रेयांश चटर्जी को 4-0 से हराया।

 

Post Comment