Loading Now
×

ग्रैपलिंग कुश्ती कांस्य पदक विजेता सत्यानंद सम्मानित

पटना : विलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुए राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सत्यानंद कुमार ने बालक वर्ग के 66 किग्रा वजन के नोगी स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले सत्यानंद कुमार के साथ-साथ पिता राकेश कुमार एवं माता रेखा गुप्ता को हाजीपुर के नगर परिषद अध्यक्ष संगीता कुमारी,हाजीपुर रेलवे पुलिस प्रमुख साकेत कुमार,महिला थाना अध्यक्ष मोनी कुमारी,वैशाली ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने सम्मानित किया।

ज्ञातव्य हो कि ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल कन्हौली के छात्र सत्यानंद कुमार पठन-पाठन के साथ-साथ ग्रैपलिंग कुश्ती का भी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। सत्यानंद कुमार राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने का श्रेय अपने माता-पिता और ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल के निदेशक अभय कुमार आर्य को देते हैं।

Previous post

दिलीप ट्रॉफी के ईस्ट जोन टीम में वैभव सूर्यवंशी सहित बिहार के 3 अन्य खिलाड़ी का चयन।

Next post

BCA अध्यक्ष राकेश तिवारी ने “गेंदबाजों की खोज” में चयनित शीर्ष खिलाड़ियों को जूते देकर किया सम्मानित

Post Comment