दसवीं मिनी राष्ट्रीय(U-14) टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम घोषित,
पटना : दसवीं मिनी राष्ट्रीय(U-14) टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम घोषित, अमन कुमार कप्तान और ईसा फातमी हुए उप कप्तान ।

आगामी 18 अगस्त से 20 अगस्त 2025 तक दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली दसवीं मिनी राष्ट्रीय(U-14) टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव श्री जावेद अनवर ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि विगत 24 जुलाई 2025 को दरभंगा के डाक्टर नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम का चयन हुआ था।

चयनित टीम के लिए विगत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक भारतीय टेनिस बाल टीम के भूतपूर्व सदस्य हरिओम शंकर के देखरेख में एक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था जिसमें खिलाड़ियों को इस खेल के नियम और विशेषताओं के अलावे व्यक्तिगत तकनीकी पर भी बल दिया गया।शिविर के अंतिम दिन अमन राज को कप्तान तथा ईशा फातमी को उपकप्तान बनाया गया।
टीम के अन्य सदस्य हैं – प्रत्युष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कौशल आनन्द, वैभव विहान, अभिनव कुमार सिंह, शाकिब सैफी, आदिल जावेद, रितुराज,सिद्धार्थ कुमार, आदित्य कुमार ठाकुर, आदर्श कुमार(विकेटकीपर), उज्जवल कुमार सिंह, केशव आनन्द , दिव्यांशु राज एवं ऐयाज अहमद शामिल हैं।
सीनियर खिलाड़ी मुस्कान कुमारी को टीम का कोच और जेम्स एंथोनी को टीम मैनेजर बनाया गया है ।
टीम आज ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।



Post Comment